Home Crime गढ़चिरौली में मुठभेड़ में मार गिराए २६ नक्सली!

गढ़चिरौली में मुठभेड़ में मार गिराए २६ नक्सली!

60
0

गढ़चिरौली, गढ़चिरौली जिले के ग्यारहबत्ती जंगलों के धनोरा में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच १२ घंटे चले मुठभेड़ में २६ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजे जाने की जानकारी एसपी अंकित गोयल ने दी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में इनामी नक्सली नेता भी मारा गया है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार गढ़चिरौली जिले के कोरची तालुका के ग्यारहबत्ती, कोटगुल इलाके के जंगल में नक्सलियों द्वारा शिविर लगाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी इसके बाद पुलिस की सी-६० नाम की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का पैâसला किया। इसके बाद यह टीम तलाशी अभियान के लिए निकल पड़ी। पुलिस टीम जैसे ही ठिकानों के पास पहुंची तो नक्सलियों को इसकी भनक लग गई। नक्सलियों ने पुलिस की ओर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी हमला करते हुए गोलीबारी शुरू की। १२ घंटों तक चले इस बेहद अहम ऑपरेशन में २६ नक्सली मारे गए। सूत्रों के मुताबिक इस एनकाउंटर में एक कुख्यात और खूंखार नक्सली भी मारा गया है।
गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने इस साहिसक कार्रवाई पर पुलिस की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे पुलिस जवानों पर अभिमान है। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई न केवल राज्य के इतिहास में बल्कि देश के इतिहास में भी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह कार्रवाई राज्य की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। गृहमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए महाराष्ट्र विशेषकर गड़चिरोली पुलिस को बधाई दी है।