नई दिल्ली, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस वैरिएंट को लेकर ब्रिटेन की ओर से कहा गया है कि नए वैरिएंट बी.१.१.५२९ में स्पाइक प्रोटीन है, जो कोरोना वायरस के मूल स्वरूप से अलग है। इसमें डेल्टा की तुलना में म्यूटेशन भी ज्यादा हो रहे हैं। ब्रिटेन के इन बयानों के बाद दुनियाभर में सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या नया स्ट्रेन वैक्सीन पर असरदार होगा और इसका पैâलाव होगा? इस नए वैरिएंट पर विशेषज्ञों का कहना है कि जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवाए हैं, उनको सावधान रहना पड़ेगा, क्योंकि ये वैरिएंट उनको परेशान कर सकता है।
इस नए वैरिएंट को लेकर सफदरजंग अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर जुगल किशोर के अनुसार कोरोना वायरस लगातार अपने रूप बदलता रहता है। इस कारण नए वैरिएंट आते हैं और हमेशा खतरा बना रहता है। हालांकि हिंदुस्थान में इस वैरिएंट को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसकी प्रमुख वजह देश में अधिकतर लोगों का संक्रमित होना है। साथ ही वैक्सीनेशन भी तेजी से हो रहा है, जिससे एंटीबॉडी बन गई है। अभी ये कहना मुश्किल होगा कि हिंदुस्थान में अगर यह नया स्ट्रेन आया तो इसका क्या असर होगा और यह किन लोगों को संक्रमित कर सकता है? ज्यादा आशंका उन लोगों के संक्रमित होने की है, जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है या जिनको इंफेक्शन नहीं हुआ है। इसलिए यह जरूरी है कि सभी लोग जल्द से जल्द टीका लगवा लें।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल ने कहा कि फिलहाल इस स्ट्रेन के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। अभी हमें देखना होगा कि दुनिया के जिन इलाकों में यह पैâला है। वहां केस कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं या अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा तो नहीं हो रहा। डॉक्टर के मुताबिक नए स्ट्रेन से अगर मौतें ज्यादा होती हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो इसका मतलब है कि यह स्ट्रेन काफी घातक है। साथ ही यह भी देखना होगा कि जिन इलाकों में लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, वहां यह वैरिएंट कितना असर डालता है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह वैरिएंट डेल्टा से ज्यादा खतरनाक साबित होगा या नहीं।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


