मुंबई, दक्षिण अफ्रीका समेत यूरोपीय देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमायक्रॉन की घातकता को देखते हुए मुंबई मनपा ने अपना पूरा स्वास्थ्य सेवा तंत्र तैयार कर लिया है। इसमें उपनगरीय अस्पताल, जंबो कोविड सेंटर, ११६ निजी अस्पताल, नर्सिंग होम समेत मनपा के प्रमुख अस्पतालों के बेड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों के समन्वयक डॉ. गौतम भंसाली ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एक दिन में एक लाख बेड एक्टिवेट करने की तैयारी है।
ओमायक्रॉन के खतरे की पृष्ठभूमि में मनपा के माध्यम से हर तरह की तैयारी की जा रही है। विदेश से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचनेवालों का कोरोना पॉजिटिव आने पर क्वॉरंटीन व अन्य को सात दिन होम क्वॉरंटीन में रखना अनिवार्य किया गया है। क्वॉरंटीन के नियम तोड़नेवाले यात्रियों को मनपा अपने क्वॉरंटीन सेंटर में लाएगी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के नमूनों के जीनोम सिक्वेंसिंग परीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहननेवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्यक्रम स्थलों पर होनेवाली भीड़भाड़ में नियमों का उल्लंघन करने पर नकद दंड एवं संक्रामक रोग नियंत्रण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, वहीं मनपा की तरफ से कहा गया है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने की स्थिति में एक दिन में एक लाख मरीजों को रखे जाने की तैयारी है। निजी अस्पताल और नर्सिंग होम के माध्यम से मनपा को २०,००० से २५,००० बेड उपलब्ध कराएंगे।
मनपा और निजी अस्पतालों के जरिए कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन निजी अस्पतालों में करीब १३ लाख डोज बचे हुए हैं। इसे देखते हुए मनपा ने पात्र लाभार्थियों की दूसरी खुराक की पूर्ति के लिए दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने की अनुमति के लिए केंद्र को पत्र दिया है।
मनपा के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि मुंबई के सभी अस्पतालों, सरकारी-निजी अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा करना चाहिए। मनपा प्रशासन जहां आवश्यक होगा सहयोग करेगा और टीकाकरण पूरा होने के बाद संबंधित को फुली वैक्सीनेट का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


