मुंबई, वैश्विक ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण हुए जलवायु परिवर्तन ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसका साफ असर मौसम पर देखा जा रहा है। कल मुंबई, ठाणे और पालघर सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। खासकर मुंबई में दिनभर बरसे बदरा ने कई इलाकों को तर-बतर कर दिया। इस बारिश को लेकर न केवल मौसम वैज्ञानिक, बल्कि जनता भी हैरान है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने कल से मौसम बदलने और गुलाबी ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
याद दिला दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे कई बार जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जता चुके हैं। वे कई बार स्थिति से निपटने के लिए व्यापक उपाय करने की सलाह दे चुके हैं। अब उनकी चेतावनी सटीक बैठ रही है। कल मुंबई, ठाणे, पालघर सहित कोकण, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर महाराष्ट्र के कई जिलों में जमकर मेघ बरसे।
मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जयंत सरकार के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में कम दबाव का प्रक्षोभ बनने के कारण ये स्थिति निर्माण हुई थी। अरब सागर में चक्रवात जैसी स्थिति बनी, जिसके कारण मौसम में बदलाव आया। मुंबई, ठाणे, पालघर, नंदुरबार, नासिक जलगांव सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना थी। हालांकि, आज से मौसम में बदलाव होगा, तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
राज्य के तटीय इलाकों में ४० से ५० किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली और मेघ गर्जना के साथ कहीं मध्यम तो कहीं ज्यादा
बारिश हुई। इस बारिश को लेकर जहां जनता हैरान है, तो वहीं वैज्ञानिकों के लिए नई चिंता पैदा हो गई है। बेमौसम हुई इस बरसात ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। सर्दी के मौसम में पैदा होनेवाली फसलों पर इस बारिश का विपरीत असर पड़ा है।
किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश से रबी मौसम की फसलों को नुकसान पहुंचेगा। बारिश बंद होने के बाद जब धूप निकलेगी तो खेतों में अंकुरित बीज जल जाएंगे। फिर से खेती के लिए बीज, खाद, रोपाई का प्रबंध करना पड़ेगा। इस बरसात के चलते अंगूर की खेती को बड़ा नुकसान पहुंचा है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


