Home Crime पालघर में एक बार फिर भूकंप

पालघर में एक बार फिर भूकंप

57
0

पालघर : पालघर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके शाम करीब ३.४३ और ३.५६ मिनट पर महसूस किए गए। इन झटकों की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता, क्रमश: ३.९ और ४.० थी। जिला आपदा राहत अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि फिलहाल भूकंप के इन झटकों में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि मुंबई से लगभग ११० किमी दूर स्थित पालघर जिले के डहाणू और तलासरी के कुछ हिस्सों में नवंबर २०१८ से कई बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे यहां के लोग खौफ के साये में रहने को मजबूर हैं।