मुंबई – अमदाबाद हाइवे शवों का डंपिंग ग्राउंड बन गया है। पिछले दिनों वहां पाए गए कुछ शव इसके प्रमाण हैं। पुलिस कमिश्नरेट में हुई ५५ में से ४८ हत्याओं को पुलिस ने सुलझा तो लिया है लेकिन ७ हत्या का रहस्य अभी भी बरकरार है। पुलिस के मुताबिक इनमें से ज्यादातर शव मुंबई-अमदाबाद हाइवे पर पाए गए थे।
वसई में एक ही सप्ताह में मिले दो शवों से हड़कंप मच गया है। विरार-पूर्व में वङ्कोश्वरी रोड पर ड्रम में एक व्यक्ति का शव मिला। शुक्रवार को विरार के मरंबल पाड़ा में घाट पर एक महिला का शव मिला। दोनों शवों की शिनाख्त के लिए काम किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस साथ मिलकर दोनों हत्याओं की समानांतर जांच कर रही है। मीरा-भायंदर और वसई-विरार का एक नया पुलिस आयुक्तालय स्थापित किया गया है। इस शहर में कुल ३ जोन परिमंडल और १५ पुलिस स्टेशन हैं। मीरा-भायंदर, वसई-विरार आयुक्तालय की स्थापना के बाद से शहर में कुल ५५ लोग मारे गए हैं, इनमें से ७ अज्ञात लोगों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। अज्ञात शवों में चार महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त डॉ. महेश पाटील (अपराध) ने बताया कि ७ शवों की शिनाख्त की जा रही है। शहर के साथ-साथ राज्य के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी का रिकॉर्ड तीन बार चेक किया जा चुका है। इसके अलावा, हजारों शवों की तस्वीरें ली गर्इं और विभिन्न स्थानों पर वितरित की गईं। पाटील के मुताबिक हाइवे पर शव को वाहन से निकाल कर फेंकना आसान हो जाता है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दो साल पहले मोटरसाइकिल पर हाइवे पर गश्त करने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। पाटील ने बताया कि मुंबई-अमदाबाद हाइवे पर जगह-जगह सीसीटीवी वैâमरे लगाए जाएंगे।





Users Today : 4
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 674
Users This Month : 252
Users This Year : 11273
Total Users : 72480
Views Today : 5
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 820
Views This Month : 317
Views This Year : 12950
Total views : 108973
Who's Online : 0


