Home Maharashtra विकास होता नहीं करना पड़ता है

विकास होता नहीं करना पड़ता है

266
0

मुंबई: वार्ड क्रमांक 65 की नगर सेविका अल्पा अशोक भाऊ जाधव जी के निरंतर प्रयास से जमातखाना, नूर मस्जिद, गांवदेवी डोंगर मंदिर से करतार सिंह हॉस्पिटल तक नया सीमेंट, कंक्रीट का रोड, एलईडी स्ट्रीट लाइट, पोल व सीमेंट कंक्रीट की नई स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लाइन का काम शुरू हुआ है. नगर सेविका अल्पा अशोक भाऊ जाधव अगस्त 2017 से इस रोड के काम को पास कराने का निरंतर प्रयास कर रही हैं. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने यह काम शुरू किया. जमातखाना, नूर मस्जिद, गांवदेवी डोंगर मंदिर व करतार सिंह हॉस्पिटल के पास जो ड्रेन का पानी बह रहा था. उससे लाखों लोगों को निजात दिलाने के लिए सीमेंट कंक्रीट की नई स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लाइन का काम हो रहा है. जिससे यहां के लोगों को बरसात में जल जमाव की समस्या ना हो और ड्रेन का पानी न रुके और जमातखाना से नूर मस्जिद होते हुए करतार सिंह हॉस्पिटल तक नया सीमेंट कंक्रीट का रोड बनाया जा रहा है. यह सारा काम माननीय आमदार श्री अशोक भाऊ जाधव जी के मार्गदर्शन में और वार्ड क्रमांक 65 की नगर सेविका अल्पा अशोक भाऊ जाधव जी के निरंतर प्रयास से संभव हुआ है.
कोरोना लॉकडाउन के पाबंदियों के कारण यह काम शुरू होने में विलंब हुआ और पाबंदी हटते ही 6 फरवरी 2021 को माननीय आमदार श्री अशोक भाऊ जाधव जी के मार्गदर्शन और स्थानीय नगर सेविका अल्पा अशोक भाऊ जाधव जी के प्रयास से नया सीमेंट कंक्रीट का रोड, एलईडी लाइट व नई स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लाइन के काम का उद्घाटन किया गया. लोगों को सुरक्षित व श्रेष्ठ दर्जे की सीमेंट कांक्रीट रोड व स्ट्रोम वाटर ट्रेन लाइन की सुविधा देने के इरादे से जो काम पिछले 10 सालों में ना किसी नगरसेवक कर पाए और ना ही पिछले 8 सालों में कोई आमदार कर पाया. जैसा वादा किया था यह सारा काम माननीय आमदार अशोक भाऊ जाधव जी व उनकी बेटी वार्ड क्रमांक 65 की सेविका अल्पा अशोक जाधव जी ने कर दिखाया है.