Home Crime मास्क लगाने के नियम में अभी नहीं मिलेगी छूट, टोपे बोले- सोच...

मास्क लगाने के नियम में अभी नहीं मिलेगी छूट, टोपे बोले- सोच समझकर लेंगे निर्णय

149
0

मुंबई, कोरोना महामारी का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। भारत के कई राज्यों में लगाए गए महामारी प्रतिबंध धीरे-धीरे खत्म किए जा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि भले ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर नियंत्रण में है। इसके बाद भी मास्क लगाने की अनिवार्यता पर निर्णय बहुत सोच समझ कर लिया जाएगा। ये बातें राजेश टोपे ने रविवार को जालना में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
गौरतलब है कि बीते कल यानी शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 893 मामले दर्ज किए गए थे और आठ लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद आज महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने ये बयान दिया। कोरोना की तीसरी लहर के पीक के समय राज्य में प्रतिदिन 48000 मामले आ रहे थे। वहीं अब ताजा मामलों की संख्या उस समय की तुलना में 10 प्रतिशत भी नहीं है। जालना में पत्रकारों से बात करते समय राजेश टोपे ने कहा कि इस समय राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या नौ हजार है।
कोरोना नियमों और फेस मास्क लगाने की छूट को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे लगातार कह रहे हैं कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है इसलिए मास्क लगाने की अनिवार्यता पर सोच समझकर बेहद सावधानी से निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि मंगलवार को महाऱाष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी के नियमों जैसे मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने और बार-बार हाथ धोने पर बल दिया था। इस दौरान अगस्त और जुलाई 2021 में अलग-अलग तारीखों पर दिए गए आदेशों और एसओपी को वापस ले लिया।