Home Crime पुलिसकर्मी ने ट्रैक से धक्का देकर बचाई युवक की जान

पुलिसकर्मी ने ट्रैक से धक्का देकर बचाई युवक की जान

100
0

ठाणे, जिले के विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने से कुछ सेकंड पहले एक पुलिसकर्मी ने एक लड़के को रेलवे ट्रेक से धक्का देकर हटा दिया और उसकी जान बचा ली. घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पीली शर्ट पहने एक लड़का ट्रेन आने से पहले ट्रेक पार करने के लिए कूदता है लेकिन वो ट्रैक पर कूदते ही गिर जाता है. इसके बाद वो संभल कर ट्रैक पर खड़ा हो जाता है. इतने में ही एक पुलिसकर्मी ट्रैक पर पहुंचता है औऱ धक्का देकर किशोर को ट्रैक से हटा देता है. पुलिसकर्मी के किशोर को ट्रैक से हटाने के कुछ ही सेकेंड बाद वहां से एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है.
वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को वो सारी फाइल और आंकड़े पेश करने का निर्देश दिया, जिनके आधार पर राज्य कार्यकारी समिति ने कोरोना महामारी के मद्देनजर स्थानीय ट्रेनों में बिना टीका वाले व्यक्तियों को सफर नहीं करने देने का निर्णय लिया था. मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी.