मुंबई: मुंबई में कोरोना के आंकड़े दिनोंदिन रिकॉर्ड ब्रेक कर रहे हैं। पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई BMC ने पूरे शहर में धारा 144 लगा दी है। इसके बाद एक जगह पर 5 से ज्यादा लोगों के खड़े होने या जमा होने पर रोक है। इस बीच मुंबई के भांडुप इलाके में Covid-19 के नियम तोड़ते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा और फिर उन्हें अपने अंदाज में सजा दी है।
तकरीबन दो दर्जन की संख्या ये युवक सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ क्रिकेट खेल रहे थे। इन्हें ऐसा करता देख कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले इन सभी को दौड़ा कर पकड़ा और फिर सभी से सड़क किनारे पुशअप करवाया। यही नहीं कइयों की बीच में पिटाई भी हुई।
जानकारी के मुताबिक, इनमें से किसी के खिलाफ पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है, लेकिन सभी से माफी मंगवाई गई और इन्हें जाने दिया गया।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


