Home Crime चीयर्स बीयर बार में कानून की धज्जियां, सारे नियम कानून की अनदेखी

चीयर्स बीयर बार में कानून की धज्जियां, सारे नियम कानून की अनदेखी

59
0

मुंबई : सायन रेलवे स्टेशन के सामने चीयर्स बीयर बार में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 8 से 12 लड़कियां डांस फ्लोर पर उपस्थित रहती हैं और सारे नियम कानून की अनदेखी कर यहां पैसे उड़ाए जाते हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीयर्स बार दो शिफ्ट में चलाया जाता है. इस दौरान प्रत्येक शिफ्ट में 18 से 20 लड़कियां पाई जा सकती हैं जिसमें से 8 से 12 लड़कियां नाचती हुई दिखाई देती हैं. नियम के अनुसार स्टेज पर सिर्फ चार सिंगर यानी गायक उपस्थित रह सकते हैं. किसी को भी पैसे उड़ाने की परमिशन नहीं होती. जबकि इस बीयर बार में नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए यहां पर लड़कियों के ऊपर पैसे उड़ाए जाते हैं और अश्लील डांस होता है जिसके लिए यह बीयर बार क्षेत्र में कुख्यात है.