मुंबई. वसई (पूर्व) में आई तबाही से वहां के लोगों की नींद हराम हो गई है। भूस्खलन में पिता-बेटी की हुई दर्दनाक मौत और उनकी चीख-पुकार आस-पास के निवासियों के कानों में गूंज रही है। उस घटना से वाघराल पाड़ा के निवासी सदमे में हैं। ३० साल के रिंकू को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि जिस बच्ची के साथ एक दिन पहले खेल रहे थे, वो आज इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने वसई में हुए भूस्खलन की भयावह आंखों देखी कहानी बयां की।
बता दें कि बुधवार तड़के सुबह हुई मूसलाधार बारिश से भूस्खलन में पहाड़ी के पास स्थित एक चाल चपेट में आ गई थी। चारों तरफ मदद के लिए चीख-पुकार मच गई थी। रिंकू घटनास्थल पर मौजूद थे, जब एक विनाशकारी भूस्खलन की वजह से गिरे मलबे में एक ही परिवार के चार लोग दब गए, जिसमें दो की मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए। इसके अलावा अन्य सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
मृतक अमित सिंह मूलरूप से वाराणसी के निवासी थे और मुंबई के अडानी बिजली विभाग में काम करके अपने परिवार का निर्वाह करते थे। घर में पत्नी वंदना सिंह सहित बच्चों ओम और ज्योति के साथ वे रहते थे। जब अमित सिंह वाघराल पाड़ा में घर खरीद रहे थे, तब उनके भाई ने उन्हें यह घर लेने से पहले सतर्क किया था। भाई के मुताबिक घर पहाड़ी के पास था। अत: यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती थी।





Users Today : 30
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 416
Users Last 30 days : 893
Users This Month : 377
Users This Year : 9327
Total Users : 70534
Views Today : 37
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 1162
Views This Month : 521
Views This Year : 10558
Total views : 106581
Who's Online : 2


