मुंबई, त्योहारी सीजन में मुंबईकरों को दूध में आए ‘उबाल’ से महंगाई का सामना करना पड़ेगा। बताया गया है कि मुंबई में गुरुवार यानी एक सितंबर से ताजा दूध सात रुपए प्रति लीटर महंगा हो जाएगा। कीमत बढ़ने के बाद मुंबईकरों को एक लीटर ताजा दूध के लिए ८० रुपए तक चुकाने पड़ेंगे। ऐसे में गणेशोत्सव के दौरान मोदक की मांग अधिक होती है, इसलिए मावे के मोदक पर भी महंगाई का असर देखने को मिलेगा। इससे आम लोगों का आर्थिक बजट चरमरा जाएगा। इसके साथ ही इस बात के संकेत भी सामने आने लगे हैं कि आनेवाले समय में मिठाइयों के दाम आसमान छूने लगेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक ताजा दूध के दाम में वृद्धि इसलिए की गई है, क्योंकि दूध उत्पादकों को चारे की बढ़ी हुई लागत का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पशुओं के चारे के दाम दोगुने हो गए हैं। अरहर, चने के दाम भी १५ से २५ फीसदी तक बढ़े हैं। इससे दुग्ध उत्पादकों पर असर पड़ रहा है। इसलिए दाम बढ़ाए गए हैं। नतीजतन दूध उत्पादकों ने रविवार को हुई बैठक में ताजा दूध के दाम में इजाफा करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ त्योहारी सीजन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम जनता का बजट सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है।
अमूल और मदर डेयरी ने कुछ दिन पहले ही दूध के दाम में दो रुपए बढ़ोतरी की थी। अब खुला दूध के दाम सात रुपए बढ़ाने का फैसला होने से आम लोगों की जेब पर दबाव पड़ेगा। नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी और २८ फरवरी २०२३ तक लागू रहेंगी। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने ताजे दूध का थोक मूल्य ७३ रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर ७८ रुपए कर दिया है। एसोसिएशन के मुताबिक इसमें दो रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त परिवहन शुल्क भी जुड़ेगा, जिसके बाद ताजा दूध के दाम ८० रुपए हो जाएंगे, वहीं खुदरा दरें ८२-८४ रुपए से बढ़कर अब ८७-८९ रुपए प्रति लीटर होने की उम्मीद है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


