मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन “गोल्डन स्वीप” के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 10.488 किलोग्राम विदेशी मूल का 24 कैरेट सोना जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹12.58 करोड़ बताई जा रही है। इस विशेष अभियान में डीआरआई ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए में दो बांग्लादेशी, छह श्रीलंकाई नागरिक, दो एयरपोर्ट कर्मचारी (मीट एंड ग्रीट सेवा से जुड़े), दो हैंडलर और मुंबई स्थित मास्टरमाइंड शामिल हैं। डीआरआई को इंटेलिजेंस मिली थी कि एयरपोर्ट स्टाफ की मिलीभगत से सोना तस्करी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है।
जांच में सामने आया कि गिरोह ने अत्यंत सुनियोजित तरीके से सोना तस्करी की योजना बनाई थी। आरोपी दुबई से सिंगापुर, बैंकॉक और ढाका जाने वाले ट्रांजिट यात्री कैरियर के रूप में काम कर रहे थे। ये यात्री सोने को अंडे के आकार के मोम कैप्सूल में शरीर के अंदर छिपाकर लाते थे। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर ट्रांजिट यात्री अंतरराष्ट्रीय डिपार्चर क्षेत्र में मौजूद मिलीभगत वाले एयरपोर्ट स्टाफ को गुप्त रूप से सोना सौंप देते थे। एयरपोर्ट स्टाफ इसे छिपाकर बाहर निकालते और हैंडलरों तथा रिसीवर्स को सौंपते थे, जो मास्टरमाइंड तक सोना पहुंचाते थे। इस कार्रवाई ने न केवल एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया, बल्कि एयरपोर्ट के भीतर मौजूद इनसाइडर थ्रेट को भी उजागर किया है। डीआरआई की इंटेलिजेंस विंग ने इस नेटवर्क को ट्रैक करने और गिरोह के संचालन को समझने में अहम भूमिका निभाई। डीआरआई का कहना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय गिरोह और एयरपोर्ट कर्मचारियों की मिलीभगत से होने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। एजेंसी ने यात्रियों और आम नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


