Home Crime गुजरात में फिर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई

गुजरात में फिर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई

32
0

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात को भले ही देश पटल पर विकास के आईने के रूप में भुनाने की कोशिश की जाती रही है लेकिन भाजपा शासित इस राज्य की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पिछले कई दिनों से सामने आ रही वारदातों को देखते हुए सूबे की जनता ही कह रही है कि गुजरात ड्रग्स, डर और तस्करी का गढ़ बन गया है। गुजरात में फिर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसमें पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी होने का खुलासा हुआ है। साथ ही राज्य में एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश में डर का माहौल खड़ा कर दिया है। राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोग दहशत में हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय कोस्‍ट गार्ड के सतर्क जवानों ने नशे की यह बड़ी खेप पकड़ी है। गुजरात के जाखू तट से कुछ दूरी पर एक नौका पकड़ी गई। तलाशी लेने पर तकरीबन २०० करोड़ रुपए मूल्‍य की ड्रग्‍स को जब्त किया गया। यह पाकिस्‍तानी बोट है। हिंदुस्थान लाने के नापाक प्रयास में जुटे पाकिस्‍तानी तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्‍स के साथ ६ पाकिस्‍तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे की खेप बरामद होने के बारे में एटीएस के अधिकारियों ने सूचना दी है।‌ फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को कहां खपाने की योजना थी?