मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर पाकिस्तानी दहशतवादियों की नजर है। मुंबई में वे बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश बना रहे हैं। इसके लिए वे किराए के मकानों का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसी पुलिस के खुफिया विभाग की चेतावनी है। ऐसे में मुंबईकरों को पूरी तरह सावधान रहने की जरूरत है। उनके किराए के मकान में कहीं पकिस्तानी दहशतगर्द तो नहीं रह रहा है। मकान मालिकों का किराएदार कहीं आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में तो नहीं? इन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए मुंबईकरों को पूरी तरह सावधान रहने का निर्देश मुंबई पुलिस ने दिया है।
मुंबई में आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी आतंकवाद साइलेंट साजिश रच रहे हैं, इसकी सूचना पुलिस के खुफिया विभाग को मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद पुलिस विशेष अभियान चलाकर पाकिस्तानी दहशतवादियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस किराए के मकानों में रहनेवालों का पूरा विवरण जुटा रही है। प्रत्येक पुलिस स्टेशन को आयुक्त का स्पष्ट निर्देश है कि क्षेत्र में किराएदारों पर नजर रखी जाए। मकान मालिकों से उनकी पूरी जानकारी ली जाए।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में पाकिस्तानी आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस के खुफिया विभाग को यह जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस चौकन्नी हो गई है। किराएदारों के रूप में पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए पुलिस ने किराएदारों को जांच के दायरे में लिया है। पुलिस ने ६ सितंबर से ४ नवंबर के बीच विशेष अभियान चलाकर किराए के मकान में रहनेवालों पर कड़ाई बरती है तथा सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किराएदार रखने से पहले उसका पूरा विवरण पुलिस स्टेशन में जमा कराएं। जो भी मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन मुंबई को टारगेट बनाने की फिराक में हैं, जिसे लेकर पुलिस चुस्त हो गई है। डीसीपी संजय लटकर ने बताया कि पुलिस ने ११४ के तहत सभी पुलिस थानों को नोटिस जारी करके सतर्क रहने का निर्देश दिया है। सभी पुलिस थानों को उनके क्षेत्र में किराएदारों की पूरी जानकारी जुटाने व मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे किराएदार का पूरा विवरण पुलिस को दें और पुलिस को अवगत कराएं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


