मुंबई, देश के लोकतंत्र और संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही है। देश में आज चल रही नफरत, विभाजन और हिंसा की राजनीति देश को तबाह कर रही है। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की है। इस पृष्ठभूमि में, मुंबई कांग्रेस की ओर से रविवार २ अक्टूबर, २०२२ को मुंबई में ‘नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो’ यात्रा निकाली जाएगी। सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय एकता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर यह यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुंबई कांग्रेस के साथ राकांपा, शिवसेना, जनता दल (सेक्युलर), समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (कवाड़े ग्रुप), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई ग्रुप), शेतकरी कामगार पक्ष ये सभी राजनीतिक दल सहभागी होंगे। यह जानकारी मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्प्रâेस में दी। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा में इन सभी राजनीतिक दलों के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। इनके अलावा महात्मा गांधी फाउंडेशन, मीडिया फॉर पीपल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत बचाओ आंदोलन, नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान, बीसीएस, सेव आर मूवमेंट, भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन, मास, फ्रेंड्स ऑफ डेमोक्रेसी, एनटीयूआई, युवा क्रांति सभा, सीटू, इंटक, एचएमएस, टीयूसीआय, आयटक, भारतीय कामगार सेना जैसे २१ प्रमुख सामाजिक संगठन और सभी ट्रेड यूनियन भाग लेंगे।





Users Today : 12
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 725
Users This Month : 246
Users This Year : 11267
Total Users : 72474
Views Today : 12
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 876
Views This Month : 309
Views This Year : 12942
Total views : 108965
Who's Online : 0


