Home Maharashtra बीएमसी ने वसूला 4.71 लाख जुर्माना

बीएमसी ने वसूला 4.71 लाख जुर्माना

53
0

मुंबई: वायु प्रदूषण नियंत्रण पर सख्ती बरतते हुए बीएमसी प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से बीते तीन दिनों में कुल 4 लाख 71 हजार 692 रुपए का जुर्माना वसूला है। यह दंडात्मक कार्रवाई निर्माण कार्य सामग्री और मलबा ढुलाई करने वाले वाहनों पर की गई है। यह दंडात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मुंबई में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी प्रशासन ने 25 अक्टूबर 2023 को दिशा-निर्देश जारी किए थे। अब इस पर अमल के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है। इनमें सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी निर्माणों से होने वाला वायु प्रदूषण और धूल नियंत्रण कार्य भी शामिल हैं। इसके अलावा माल ढुलाई करने वाले वाहन भी शामिल हैं। सड़क यातायात के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर विभिन्न वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई कर तीन दिनों में कुल 4 लाख 71 हजार 692 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
जी साउथ विभाग से 15 हजार रुपए, पी नॉर्थ विभाग से 80 हजार रुपए, एन विभाग से 70 हजार रुपए, एस विभाग से 45 हजार 692 रुपए, टी विभाग से 50 हजार रुपए, पी साउथ विभाग से 13 हजार रुपए, के पश्चिम विभाग से 10 हजार रुपए, एफ उत्तर विभाग से 45 हजार रुपए, जी उत्तर विभाग से 10 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।