मुंबई: 2024 लोकसभा चुनावों से पहले क्या शरद पवार कांग्रेस में घर वापसी करेंगे? चुनाव आयोग में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर अधिकार की लड़ाई हारने और महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक समीकरणों को लेकर इस तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इनमें कहा जा रहा है कि शरद पवार 24 साल बाद घरवापसी का फैसला ले सकते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर भतीजे अजित पवार का अधिकार होने के बाद पवार अपने जीवन की सबसे कठिन राजनीति लड़ाई और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पवार ने अपने गुट के लिए अस्थायी तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नाम लिया है। शरद पवार ने कांग्रेस के काफी नेताओं के साथ अलग होकर 10 जून, 1999 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था।
महाराष्ट्र में 2024 का साल काफी अहम है। साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव हैं तो साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होंगे। शरद पवार अभी अपने गुट के साथ महाविकास आघाड़ी (MVA) में हैं। महाराष्ट्र में एमवीए को उन्हीं ने बनाया था, लेकिन भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद शरद पवार काफी कमजोर पड़ गए हैं। चुनाव आयोग के फैसले के साथ राजनीतिक हल्कों में चर्चा हो रही है कि शरद पवार घरवापसी जैसा बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पवार कांग्रेस से जरूर अलग हुए थे, लेकिन उनकी अगुवाई वाली एनसीपी शुरुआत से यूपीए का हिस्सा रही है। पिछले साल मार्च में एनसीपी अविभावजित थी तब पार्टी की ओर से शरद पवार का नाम यूपीए चीफ के तौर पर प्रपोज किया गया था। एनसीपी की युवा शाखा ने इस संबंध में तब एक प्रस्ताव भी पास किया था।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


