नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा महाराष्ट्र 12वीं की परीक्षा 2024 आज से शुरू हो रही है. महाराष्ट्र हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी. पहला दिन अंग्रेजी पेपर का है परीक्षा परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक आयोजित की जाएगी. महाराष्ट्र कक्षा 12 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह की पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:10 बजे तक.
छात्रों को स्कूल पहचान पत्र के साथ महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र ले जाना होगा. जो छात्र एडमिट कार्ड नहीं दिखा पाएंगे उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. बोर्ड के मुताबिक इस बार छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा. महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा.
बोर्ड ने कहा कि उसने कई कदम उठाए हैं और “नकल-मुक्त परीक्षा” अभियान लागू किया है. परीक्षा समाप्त होने तक छात्रों को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट घड़ियां और अन्य न लाएं. छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर केवल स्टेशनरी सामान ले जाने की अनुमति होगी. स्टूडेंट्स एग्जाम से पहले इन सभी नियमों को पढ़ ले ताकि उनसे कोई गलती न हो.





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


