पुणे, पुलिस ने तीन लोगों को 1.75 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग (एमडी) के साथ गिरफ्तार किया। बाजार में इसकी कीमत 3.85 करोड़ रुपये के करीब है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो और गोदामों का पता लगाया, जहां 55 किलोग्राम एमडी और मिली। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, तीनों से पूछताछ के बाद और उनसे मिले इनपुट के आधार पर कुरकुंभ महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में एक और ऑपरेशन चलाया गया, जहां एक फैक्ट्री से लगभग 550 किलोग्राम एमडी बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि अब तक, पुलिस ने 600 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1,100 करोड़ रुपये है। पुलिस ने कहा कि पुणे जिले में अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की जब्ती है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेफेड्रोन, जिसे ‘म्याऊ म्याऊ’ के नाम से भी जाना जाता है, एक सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग है, जो एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के पेणुगोंडा में एक स्थानीय मंदिर के अभिषेक समारोह में हिस्सा लिया। मंदिर में देवी को 1500 ग्राम सोने का मुकुट पहनाया गया। एक बयान के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण आंध्रप्रदेश के वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ रेड्डी के साथ वसावी कन्याका परमेश्वरी मंदिर पहुंचीं। वह देवी को मुकुट पहनाने से जुड़े विधि-विधान में शामिल हुईं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 6
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 140
Views This Year : 3455
Total views : 99478
Who's Online : 1


