Home Maharashtra लातूर शहर में भीषण आग की घटना; 6 दुकानें जलकर खाक

लातूर शहर में भीषण आग की घटना; 6 दुकानें जलकर खाक

15
0

लातूर,  महाराष्ट्र के लातूर में भीषण आग लगने से कई दुकानें इसके चपेट में आ गई. अचानक आग लगने से दुकानें धू-धू कर जलने लगी. एक-एक कर लगभग आधा दर्जन दुकानें आग में जलकर खाक हो गई. आग के लगने से आसपास भगदड़ का माहौल बन गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच आग को काबू में करने के लिए दमकल की गाड़ियां मंगवाई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने बताया कि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, कहा जा रहा हैं कि शॉर्ट सर्किट एक वजह हो सकता है. देखें वीडियो…