मुंबई : देश में आतंक रोधी इंतजाम मजबूत होने के बाद अब पाकिस्तान के लिए भारत में अपनी करतूतों को अंजाम देना मुश्किल हो गया है. ऐसे में अब वह भारत में अपना खुफिया नेटवर्क मजबूत करने और सेना की टोह लेने में जुटा है. महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्कवॉड ने पाकिस्तान के लिए काम कर रहे ऐसे ही एक आरोपी को अरेस्ट किया है. आरोपी की उम्र 30 साल है, उसे नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है.
महाराष्ट्र एटीएस ने सोमवार को बयान में बताया कि उसने देश के संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी पाकिस्तान पहुंचाने के आरोप में नवी मुंबई से 30 साल के एक आरोपी को पकड़ा है. एटीएस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह नवंबर 2021 से मई 2023 तक फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान मे बैठे हैंडलर के संपर्क में आया था. इसके बाद उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए उस हैंडलर को भारत से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां भेजीं.
महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि आरोपी नवी मुंबई का रहने वाला है. वह आम लोगों के लिए प्रतिबंधित कई क्षेत्रों की फोटो खींचकर और उनकी विस्तृत डिटेल बनाकर पाकिस्तान भेज रहा था. इससे देश की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा था. एटीएस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ विस्तृत जांच की जा रही है.





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 1


