मुंबई : समेत पूरे एमएमआर में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। घर से बाहर निकल कुछ कदम चलने पर ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में एसी लोकल यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सफ़र के दौरान गर्मी से बचने के लिए सामान्य लोकल में सफ़र करने वाले यात्री भी एसी लोकल में शिफ्ट हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि एसी लोकल ट्रेन की टिकट बिक्री में करीब 30% का इजाफा हुआ है।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, सोमवार को एसी लोकल टिकट की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। 6 मई को एक दिन में 32,016 टिकट की बिक्री हुई है, जो एक दिन में बिके टिकटों की अधिकतम संख्या है। 6 मई को एसी लोकल के लिए 3737 यात्रियों ने सीजन टिकट खरीदा, जबकि 28,279 यात्रियों ने रेग्युलर टिकट खरीदकर वातानुकूलित सफ़र किया। मध्य रेलवे पर 6 मई को 18,932 एसी लोकल के टिकटों की बिक्री हुई है। पश्चिम रेलवे 8 रेक के साथ रोज़ाना एसी लोकल का 96 सर्विस और मध्य रेलवे 6 रेक के साथ 66 सर्विस का संचालन कर रही है।
रेलवे के अनुसार, गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ एसी लोकल के यात्रियों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। गर्मी से बचने के लिए 3 मई को अधिकतम 30,810 टिकट की बिक्री हुई थी, वहीं तीन में ही अधिकतम टिकट बिक्री का रेकॉर्ड टूटकर 32 हज़ार के पार हो गया है। लोकल ट्रेन में सफ़र के दौरान गर्म हवा से बचने के लिए नियमित पासधारक यात्रियों के साथ ही रोज़ाना टिकट ख़रीद कर ट्रेन में सफ़र करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।





Users Today : 10
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 615
Users This Month : 267
Users This Year : 11288
Total Users : 72495
Views Today : 11
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 140
Views Last 30 days : 752
Views This Month : 336
Views This Year : 12969
Total views : 108992
Who's Online : 0


