मुंबई : मुंबई पुलिस की ओर से रविवार को जोधपुर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में बड़ी रेड डाली गई। यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी के निर्देशन में हुई। मुंबई में लगातार फैल रहे नशे के कारोबार के चलते पुलिस प्रशासन इसके तार ढूंढने के लिए लगातार जुटा हुआ हैं। इस बीच मुंबई पुलिस को जोधपुर की एक ड्रग फैक्ट्री से माल सप्लाई होने के इनपुट मिले। इसके बाद मुंबई पुलिस ने टीम गठित कर रविवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अलावा मुंबई पुलिस और भी ठिकानों की तलाशी के लिए जुटी हुई हैं।
100 करोड रुपए से अधिक का माल किया जब्त
जोधपुर की एमडी फैक्ट्री के संबंध में मुंबई पुलिस को महत्वपूर्ण इनपुट मिले। इसके बाद मुंबई पुलिस ने रविवार को दबिश देखकर फैक्ट्री से 100 करोड़ रुपए से अधिक का माल और उपकरण जब्त किया हैं। कार्रवाई के दौरान सामने आया है कि इस फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट कर रहा है। इस कार्रवाई के बाद जोधपुर के ड्रग्स माफियाओं में जमकर हड़कंप मचा हुआ हैं। मुंबई पुलिस अन्य फैक्ट्री में भी कार्रवाई कर रही हैं।
27 अप्रैल को भी पकड़ी थी, ड्रग्स की बड़ी खेप
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया (एनसीबी) और गुजरात एटीएस की टीम ने 27 अप्रैल को भी राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान संयुक्त कार्रवाई में राजस्थान और गुजरात में करीब 230 करोड रुपए की ड्रग्स पकड़ी। इस कार्रवाई में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें छह आरोपी राजस्थान के थे। ड्रग्स के खिलाफ रविवार को मुंबई पुलिस की राजस्थान में यह बड़ी कार्रवाई है। उधर, मुंबई पुलिस का मानना है कि इस अवैध ड्रग्स फैक्ट्री के तार मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से भी जुड़े हो सकते हैं।





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 14
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 878
Views This Month : 311
Views This Year : 12944
Total views : 108967
Who's Online : 0


