Home Maharashtra महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में मानसून की एंट्री!

महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में मानसून की एंट्री!

27
0

मुंबई। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में अगले तीन दिनों में पहुंच सकता है. मुंबई के कई इलाकों में बुधवार सुबह मानसून से पूर्व की पहली बारिश भी हुई.
मौसम विभाग ने गुरुवार (6 जून, 2024) को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार (7 जून, 2024) से कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना जताई है. आईएमडी ने कहा कि असम और मेघालय में 07 से 08 जून के बीच भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है.
आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में अगले तीन दिनों में पहुंच सकता है. मुंबई के कई इलाकों में बुधवार सुबह मानसून से पूर्व की पहली बारिश भी हुई.
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.
आईएमडी ने बताया कि 08 से 09 जून के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है.