मुंबई: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में सब ठीक लग रहा था, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी में गुटबाजी उभरकर सामने आने लगी है। मुंबई कांग्रेस के एक खेमे ने वर्षा गायवाड हटाओ मुहिम शुरू कर दी है। मुंबई कांग्रेस के 16 वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली हाईकमान को पत्र लिखकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के कामकाज पर उंगली उठाई है। उनका कहना है कि इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत बनाना है और इसके लिए गायकवाड के पास समय नहीं है।
‘वर्षा ने 13 महीने तक कुछ नहीं किया’
पार्टी सूत्रों का दावा है कि गायकवाड को मुंबई कांग्रेस का प्रमुख बने हुए करीब 13 महीने हो गए हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी कैडर को प्रेरित करने के लिए कोई महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं की है। इससे पहले मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल ने भी दावा किया है कि आम चुनाव में उन्हें मुंबई कांग्रेस यूनिट से कोई मदद नहीं मिली। 16 जून को लिखे पत्र में कांग्रेस नेतृत्व से विधानसभा चुनाव और मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शहर में पार्टी को पुनर्जीवित करने पर चर्चा के लिए वक्त मांगा। सूत्रों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल तथा राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
पत्र पर कांग्रेस किन नेताओं ने किया है हस्ताक्षर
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, 16 जून को लिखे पत्र में एक राज्यसभा सदस्य चंद्रकांत हंडोरे, मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख जनार्दन चंदुरकर और भाई जगताप, महाराष्ट्र कांग्रेस कार्याध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश शेट्टी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु चव्हाण, मुंबई कार्याध्यक्ष चरणसिंह सप्रा, महाराष्ट्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अमरजीत मन्हास, महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव जाकिर अहमद, बीएमसी में पूर्व प्रतिपक्ष नेता रवि राजा, भूषण पाटील, शिवजी सिंह, युसुफ अब्राहिनी, संदेश कोंडविलकर और शशिकांत बनसोडे ने हस्ताक्षर किया। पत्र में जिक्र किया गया है कि हाल ही में गायकवाड ने उत्तर मध्य लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव जीता है। ऐसे में उनके पास संगठन में काम करने के लिए समय नहीं मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव और उसके बाद मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होंगे। इन दोनों चुनाव का सामना करने के लिए पार्टी को रणनीति बनाकर मजबूरी से उतरना होगा। पत्र में गायकवाड की कार्यशैली पर भी आपत्ति जताई है।
विरोध प्रदर्शन में ही सामने आई गुटबाजी
यूजीसी-नेट परीक्षा संबंधी विवाद को लेकर महाराष्ट्रभर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। विरोध प्रदर्शन में भी गुजबाजी सामने दिखाई दी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायवाड के नेतृत्व में एमआरसीसी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया जो वहीं दूसरे गुट ने जोगेश्वरी में विरोध प्रदर्शन किया। इसे लेकर कांग्रेस का आम कार्यकर्ता सकते में आ गया। वह समझ नहीं पा रहा था कि वह वर्षा गायकवाड के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो या फिर जोगेश्वरी में आयोजित प्रदर्शन में जाए।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


