लातूर, लातूर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जिले के निलंगा तालुका में उदगीर-निलंगा रोड पर यह भयानक दुर्घटना हुई है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले महिला को कुचल दिया और फिर दो बाइक सवार पर पलट गया। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक, झरी निवासी 20 वर्षीय कृष्णा अर्जुन जाधव और 40 वर्षीय कस्तूरा परमानंद जाधव की मौत हो गई है। दोनों आठ दिन पहले खरीदी गई मोटरसाइकिल पर सुबह छह बजे खेत के लिए निकले थे। जब वे उदगीर निलंगा रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे कंटेनर ने महिला अक्षरा किशन जाधव को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे कृष्णा जाधव ने हादसे को देखकर मोटरसाइकिल वहीं रोक दी। लेकिन कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कंटेनर सड़क किनारे रुकी मोटरसाइकिल पर पलट गया।
इस भीषण दुर्घटना में तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि सड़क पर खून और मांस बिखर गया था। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन किसी को बचा नहीं सके। इसी बीच वहां जाम लग गया।
सूचना मिलते ही निलंगा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए निलंगा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। दिवंगत कस्तूरबाई के परिवार में एक बेटा, एक बेटी और पति हैं। जबकि कृष्णा जाधव के परिवार में उनकी मां, पिता और एक बहन हैं।
इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। इस मामले में निलंगा पुलिस ने कंटेनर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


