मुंबई : देश में इस वक्त मानसून अपने उफान पर है. शायद ही भारत का कोई ऐसा हिस्सा होगा, जहां इस वक्त बारिश नहीं हो रही है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन पर आफत भी आ गई है. यूपी-बिहार से लेकर गुजरात तक कुदरत का क्रोध अपने चरम पर नजर आ रहा है. गुजरात में भारी बारिश ने शहरों को झीलों में तब्दील कर दिया है. एक तरफ पहाड़ भरभराकर गिर रहे हैं तो दूसरी ओर बाढ़ और बारिश ने मैदान में कहर बरपा रखा है. उत्तर प्रदेश के दर्जन भर जिलों में इस वक्त बाढ़ और बारिश की वजह से बुरा हाल है. पीलीभीत में तो घरों में मगरमच्छ घूम रहे हैं. अफसरों के घर डूब गये हैं. सड़कें तालाब बन चुकी हैं. गुजरात के कई इलाकों में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है. गुजरात के द्वारका में लगातार हो रही बारिश ने शहर को समंदर में तब्दील कर दिया है. जहां देखिये पानी ही पानी है. घर से लेकर दुकान तक, रोड से लेकर गली तक सब पानी में डूबे हुए हैं.
नासिक में बारिश के चलते फंसे पर्यटक..एक दूसरे का हाथ पकड़कर नीचे आए
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में बारिश के चलते फंसे पर्यटक… हनुमान जी के जन्म स्थान माने जाने वाले अंजनेरी पर्वत पर पहुंचे थे… भारी बारिश के चलते पहाड़ी से उतरना हुआ मुश्किल… एक दूसरे का हाथ पकड़कर नीचे आए… सभी सुरक्षित…महाराष्ट्र में बारिश ने बदले हालात…बूंदी जिले का जालिंद्री रेलवे स्टेशन पानी में डूबा नजर आया… रेंगती दिखाई दी ट्रेन… नहीं नजर आ रही हैं पटरियां… जलस्तर घटने के बाद ट्रेन रवाना की गई… महाराष्ट्र के कोंकण में लैंडस्लाइड…मलबा गिरने की वजह से कई ट्रेन रद्द करनी पड़ी… रेलवे ट्रैक पर JCB लाकर हटाया गया मलबा… ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी…





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


