Home Crime रिश्वत लेते हुए सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर गिरफ्तार

रिश्वत लेते हुए सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर गिरफ्तार

12
0

ठाणे : महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने सिक्योरिटी गार्ड्स के एक सुपरवाइजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी सरकार द्वारा नियुक्त सुपरवाइजर है, जिसे ठाणे में एक सिक्योरिटी गार्ड से एक हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोपी बीएमसी और ठाणे जिले में कर्मचारी है और इसकी ही जिम्मेदारी थी कि वह विभिन्न संस्थानों में गार्ड्स की ड्यूटी लगाए। आरोप है कि एक गार्ड ने पहली शिफ्ट लगाने की मांग की थी, जिसके लिए आरोपी ने एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।