मुंबई : उड़ान के दौरान एयर इंडिया की एक फ्लाइट में अचानक दो केबिन क्रू मेंबर बेहोश हो गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया. मेडिकल टीम ने तुरंत दोनों को उपचार दिया, उनकी हालत अब स्थिर है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना पर बयान जारी किया है. उनके बयान के अनुसार, ‘लंदन हीथ्रो से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI130 में सवार पांच यात्रियों और दो क्रू सदस्यों ने उड़ान के अलग-अलग चरणों में चक्कर आने और मतली महसूस होने की शिकायत की. फ्लाइट सुरक्षित तरीके से मुंबई में उतरी, जहां हमारी मेडिकल टीमें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार थीं. लैंडिंग के बाद, दो यात्रियों और दो केबिन क्रू सदस्यों को, जो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, आगे की जांच के लिए मेडिकल रूम में ले जाया गया. बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई. हम घटना की जांच कर रहे हैं. नियामक को विधिवत सूचित कर दिया है.
इधर खबर आ रही है कि दिल्ली से जम्मू होते हुए श्रीनगर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को लैंडिग से पहले दिल्ली वापस लौट आई. दरअसल, सोमवार 23 जून को दोपहर खबर मिली की इस फ्लाइट के जीपीएस के साथ छेड़छाड़ की गई है. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध “जीपीएस छेड़छाड़” की खबर मिलने के बाद फ्लाइट को एहतियात के तौर पर दिल्ली लौटा दिया गया. बाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया.
अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट संख्या IX-2564 को श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले दोपहर के आसपास जम्मू में उतरना था, लेकिन यह कुछ समय के लिए जम्मू हवाई अड्डे के ऊपर मंडराती रही, इससे पहले कि इसके पायलट ने बिना उतरे दिल्ली लौटने का फैसला किया.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


