Home Maharashtra मुंबई में ओवरहेड तार टूटने से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मुंबई में ओवरहेड तार टूटने से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

13
0

मुंबई : कुर्ला और सायन स्टेशनों के बीच सोमवार रात ओवरहेड तार टूट जाने के कारण सेंट्रल रेलवे की फास्ट लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली फास्ट लाइन पर तार टूट गया। साथ ही आसनगांव से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही एक ट्रेन का पेंटोग्राफ (जो ट्रेन को तार से बिजली पहुंचाता है) भी रात करीब 10:10 बजे टूट गया। उन्होंने बताया कि मरम्मत और बहाली का काम चल रहा है। इन दोनों घटनाओं के कारण मुंबई सीएसएमटी की ओर जाने वाली फास्ट लाइन सेवाओं को धीमी लाइन पर डायवर्ट किया गया। यात्रियों ने दावा किया कि सीआर पर उपनगरीय सेवाएं कम से कम 15 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं।