मुंबई : हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजरें महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिक गई है। अब चुनाव आयोग बाकी दो राज्यों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। जानकारी के अनुसार इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इसके साथ ही आज यूपी उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो सकता है।
26 नवंबर को खत्म हो रहा महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हर बार आयोग सरकार के कार्यकाल खत्म होने के 45 दिन पहले आचार संहिता लागू करता है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल के लिहाज से देखें तो अब सिर्फ 40 दिन ही शेष बचे हैं। यही कारण है कि चुनाव के ऐलान को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
दिवाली, छठ को ध्यान में रखकर होगा तारीखों का ऐलान
बता दें कि चुनाव आयोग कई त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है और झारखंड में छठ पूजा मनाई जाती है। इस दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले बिहारी वोटर्स अपने घर चले जाते हैं। देव दीपावली भी नवंबर में है। इसलिए चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव शुरू कर सकता है। इससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद वापस आने का समय मिल जाएगा।
यूपी और वायनाड में उपचुनाव कब?
चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के साथ यूपी और वायनाड में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने की भी उम्मीद है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने जब हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, उसी समय उन्होंने बताया था कि अभी कई राज्यों में प्राकृतिक आपदा आई हुई है, जिसके कारण अभी उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया जा सकता। जैसे ही हालात सामान्य हो होंगे, चुनाव की तारीख तय कर दी जाएगी। ऐसे में संभावना है कि चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


