Home Crime मलाड में अरंडी के बीज खाने से नौ बच्चे अस्पताल में भर्ती

मलाड में अरंडी के बीज खाने से नौ बच्चे अस्पताल में भर्ती

13
0

मुंबई : मलाड में अरंडी के बीज खाने से नौ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सभी बच्चों की उम्र 4 से 7 साल के बीच है। एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली में सरकारी अस्पताल में नौ बच्चों में से चार को दोपहर में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
ये बच्चे मलाड के कुरार के निवासी हैं। उन्होंने कहा, अरंडी के बीज खाने वाले नौ बच्चों में पांच लड़कियां हैं। उन्हें दस्त और उल्टी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।