पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सूटकेस के अंदर धड़ से रहित महिला का सिर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को विरार इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास धड़ से रहित महिला का सिर मिला। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय बच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला और उन्होंने उत्सुकता से इसे खोला और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
मांडवी थाने के अधिकारी ने बताया कि ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की जा रही है। यह पूरा मामला पालघर के पीरकुंडा दरगाह के पास का है। यहां कुछ बच्चों को एक सूटकेस से एक महिला का सिर मिला। इसमें महिला का बाकी शरीर नहीं था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की शाम को विरार इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास धड़ से रहित महिला का सिर मिला। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय बच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला। उन्होंने उत्सुकता से इस सूटकेस को खोला। इसमें महिला का धड़ रहित सिर मिलने के बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
घटनास्थल का दौरा करेगी फोरेंसिक टीम
मांडवी थाने के अधिकारी ने बताया कि ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे। इसके अलावा हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। बता दें कि हरियाणा के रोहतक में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां कांग्रेस की एक नेता की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था। कांग्रेस की महिला नेता का सूटकेस में भरा हुआ शव रोहतक के एक बस स्टैंड के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था।





Users Today : 12
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 725
Users This Month : 246
Users This Year : 11267
Total Users : 72474
Views Today : 12
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 876
Views This Month : 309
Views This Year : 12942
Total views : 108965
Who's Online : 0


