Home Crime वाशिम में रात को दो गुटों में हिंसक झड़प, घरों-वाहनों पर पथराव,...

वाशिम में रात को दो गुटों में हिंसक झड़प, घरों-वाहनों पर पथराव, अब हो रही हुड़दंगियों की पहचान

13
0

वाशिम : वाशिम के पाटणी चौक इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है. वहीं संदिग्धों की धरपकड़ जारी है. दोनों गुटों में झगड़े की वजह क्या थी, ये अब तक सामने नहीं आया है. महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सोमवार रात दो गुटों में हिंसक झड़प से इलाके में तनाव का माहौल है. सोमवार रात करीब 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां के कुछ घरों और वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया. इसके साथ ही कई दोपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. बड़ी संख्या में बाइक सवार सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ने लगे. जिसके बाद पुलिस को उनका पीछा करना पड़ा. इस हिंसक घटना में कई लोग घायल हो गए.
CCTV से हो रही हुड़दंगियों की पहचान
रात को हुई घटना का असर मंगलवार सुबह भी देखा जा रहा है. शहर में ज्यादातर दुकानें खुली नहीं हैं. पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है. 4 से ज्यादा लोगों को एक जगह पर इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है. वहीं पुलिस CCTV कैमरों से हुड़दंगियों की पहचान करने में जुटी हुई है.
वाशिम में झड़प और पथराव
मामला वाशिम शहर के पाटणी चौक क्षेत्र का है. हिंसक घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. इस घटना का असर बागवानपुरा, डंडे चौक और गणेशपेठ जैसे इलाकों में भी देखा गया. पुलिस अधीक्षक अनुज तारे को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया.