Home Crime 20 वर्षीय एक महिला ने कर ली आत्महत्या; पति, सास, ससुर और...

20 वर्षीय एक महिला ने कर ली आत्महत्या; पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

12
0

पुणे : पुणे के वाघोली इलाके में 20 वर्षीय एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वाघोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि स्वाति ने मार्च 2024 में सूरज पाठक से शादी की थी, लेकिन दहेज के लिए उसके ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।