मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर को गिरफ्तार किया गया है, जो अमेरिका से भारत आने वाली फ्लाइट में तस्करी कर रहा था.
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी. जानकारी मिली थी कि न्यूयॉर्क से मुंबई आने वाली फ्लाइट्स में कुछ क्रू मेंबर्स सोने की तस्करी में शामिल हैं. इसी के तहत 13 जून 2025 को न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंची फ्लाइट AI-116 के एक पुरुष क्रू सदस्य को DRI अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोका.
सख्ती दिखाई तो उगला सच
शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूल किया कि उसने सोने की ईंटों से भरा पाउच काले डक्ट टेप में लपेटकर बैगेज सर्विस एरिया में छिपा दिया था. उसने यह काम ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से ठीक पहले किया था, ताकि संदेह न हो.
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने की स्थान की जांच
जब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस टीम ने उस स्थान की जांच की, तो वहां से कुल 1373 ग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ. बरामद सोने की बाजार कीमत करीब ₹1.41 करोड़ बताई गई है. पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरीके से कई बार सोने की तस्करी कर चुका है.
जांच को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने इस तस्करी रैकेट के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फ्लाइट क्रू के जरिए यह अवैध कारोबार चला रहा था. पूछताछ में मास्टरमाइंड ने भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.
दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की जांच अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. बता दें कि डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस पहले भी एयरलाइंस के कुछ कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ को तस्करी के मामलों में पकड़ चुका है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


