Home Crime मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR

मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR

13
0

मुंबई : मुंबई पुलिस ने रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इन कंपनियों पर शहर में राज्य सरकार की अनुमति के बिना अवैध रूप से सेवाएं संचालित करने और यात्रियों को ले जाने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के निरीक्षक की शिकायत के आधार पर दोनों कंपनियों के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरटीओ अधिकारियों ने डमी राइड बुक की थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अवैध रूप से ले जाने के लिए एप आधारित एग्रीगेटर सेवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश परिवहन आयुक्त द्वारा जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि अप्रैल में आरटीओ ने रैपिडो को अवैध रूप से और बिना किसी लाइसेंस के यात्रियों को ले जाने के लिए नोटिस जारी किया था।