ठाणे : घोड़बंदर मार्ग पर बढ़ती यातायात कोंडी को कम करने के लिए अब सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि यदि इस वाहतूक को भिवंडी मार्ग की ओर मोड़ा गया तो आम वाहनचालकों को निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी। वे ठाणे महापालिका सभागृह में आयोजित शहर के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में आयुक्त सौरभ राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सरनाईक ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में ठाणे महापालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगभग 1800 करोड़ रुपए का निधि मंजूर हुआ है। इस राशि से शुरू किए गए अधिकांश कार्यों का लोकार्पण 15 अक्तूबर तक करने का लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक घोड़बंदर मार्ग पर सेवा सड़कें जोड़ दी जाएं और मध्यवर्ती खुली जगहों का सीमेंटकरण कर उन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ा जाए, ताकि नागरिकों की यातायात समस्या दूर हो। बैठक में मंत्री ने नांगला बंदर खाड़ी तट के विकास के दौरान बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर वन क्षेत्र बढ़ाने का आह्वान किया। शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए उन्होंने ठाणे शहर के बाहर श्वान पुनर्वसन केंद्र स्थापित करने का भी सुझाव दिया। शहर की भावी यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरनाईक ने पॉड टैक्सी प्रकल्प का उल्लेख किया।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


