मुंबई : मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. देश की आर्थिक राजधानी को नशे के दलदल में धकेलने की साजिश को बेनकाब करते हुए ₹12000 करोड़ मूल्य के ड्रग्स जब्त किए गए हैं. मुंबई के बीचोंबीच नशे की फैक्ट्री चल रही थी. मुंबई पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दी गई. इसके बाद गोपनीय तरीके से छापेमारी कर नशे के इस कारोबार का खुलासा किया गया. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स को देखकर पुलिसवाले भी चकरा गए. हालांकि, फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस ने 12 हजार करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स जब्त किए हैं. मीरा रोड पुलिस ने ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके परसे 32 हजार लीटर रॉ एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है. इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. शुरुआत में पुलिस ने सिर्फ 200 ग्राम ड्रग्स पकड़ा था. जांच के दौरान ड्रग्स के तार जुड़ते गए और यह मामला 12 हजार करोड़ के ड्रग्स तक पहुंचा गया. बता दें कि केंद्र सरकार ने नशा के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. इसके बाद राज्य सरकारों की तरफ से भी इसके खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए जाने लगे हैं.
फल बेचने की आड़ में तस्करी
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुछ दिनों पहले बांद्रा इलाके में केले बेचने की आड़ में ठेले पर एमडी ड्रग्स बेचने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है. इस आरोपी की पहचान 60 वर्ष के मोहम्मद अली अब्दुल गफ्फार शेख के रूप में हुई है और आरोपी के पास से 35 लाख रुपये कीमत की 153 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है. इसके बाद मोहम्मद अली अब्दुल के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लियागया था.
इस साल भारतीय नौसेना के अग्रणी युद्धपोत आइएनएस तरकश ने पश्चिमी हिंद महासागर में 2,500 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त की थी. 31 मार्च को नौसेना को कुछ जहाजों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद अभियान चलाकर ये ड्रग्स जब्त किए गए थे. इस ड्रग्स में 2,386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन था. यह सीलबंद पैकेटों में भरी हुई थी.





Users Today : 13
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 129
Users Last 30 days : 726
Users This Month : 247
Users This Year : 11268
Total Users : 72475
Views Today : 13
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 877
Views This Month : 310
Views This Year : 12943
Total views : 108966
Who's Online : 0


