भिवंडी : महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के शांति नगर इलाके में निजामिया होटल के पास एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 23 वर्षीय युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीशान अकबर अंसारी के रूप में हुई है, जो परिवार चलाने के लिए मजदूरी करता था। जीशान अंसारी रोज की तरह अपने तीन दोस्तों के साथ काम पर गया था।
देर शाम, जब चारों काम से लौट रहे थे तो रास्ते में किसी बात को लेकर उनमें बहस शुरू हो गई। बहस इतनी ज्यादा हुई कि जीशान के सीने पर उसके दोस्तों ने जोरदार वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। बाद में बेसुध मिले जीशान को परिवार के लोग स्थानीय दवाखाने गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विनायक गायकवाड के नेतृत्व में शांति नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पाइपलाइन विवाद बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जीशान अंसारी की भतीजी ने मीडिया को बताया कि पाइपलाइन पर झगड़ा हुआ था। मेरे मामा ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया था। इसके बावजूद हसन और उसके दोनों भाइयों ने मामा पर हमला किया।





Users Today : 21
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 626
Users This Month : 278
Users This Year : 11299
Total Users : 72506
Views Today : 26
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 767
Views This Month : 351
Views This Year : 12984
Total views : 109007
Who's Online : 0


