मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं और सभी जगहों पर चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है. लेकिन यह निकाय चुनाव देशभर की सुर्खियों में बना हुआ है. मुंबई महानगरपालिका चुनाव पर सभी की नजर है और यहां पर हर कोई जीत हासिल करना चाहता है. 15 जनवरी को वोट डाले जाने से पहले यहां मुंबई को लेकर एक बयान के बाद मामला और गर्म हो गया. निकाय चुनाव पर बादशाहत को बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख दल अपने-अपने स्तर पर लगे हुए हैं, खासकर बीएमसी चुनाव में दबदबा बनाए रखना चाहते हैं. इस बीच लंबे समय से अलग राह पर चलने वाले ठाकरे बंधु (उद्धव और राज ठाकरे) एक हो गए हैं और मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. साथ में वे दोनों बीजेपी पर हमला भी कर रहे हैं कि ये लोग मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश रच रहे हैं.
मुंबई को लेकर क्या बोल गए अन्नामलाई
मुंबई को लेकर ठाकरे बंधुओं के राज्य में सत्तारुढ़ महायुति पर हमले के बीच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पिछले दिनों यहां चुनाव प्रचार के दौरान मुंबई को लेकर टिप्पणी की थी, लेकिन अब यह यहां पर बड़ा मुद्दा बन गया है.
महानगरपालिका चुनावों के लिए पिछले हफ्ते प्रचार करते हुए अन्नामलाई ने कहा था, “लोग ‘ट्रिपल-इंजन’ सरकार चाहते हैं. यह देश का एकमात्र महानगर है जहां ‘ट्रिपल-इंजन सरकार संभव है. मोदी दिल्ली में हैं, फडणवीस मुख्यमंत्री हैं और अब मुंबई में बीजेपी के मेयर होंगे. मुंबई महाराष्ट्र का शहर नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय शहर है.” उन्होंने आगे कहा, यहां सभी लोग रहते हैं. बीएमसी का बजट बहुत बड़ा है और इसका इस्तेमाल करने के लिए यह सही लोगों के हाथ में होना चाहिए.
तमिलनाडु से कोई रसमलाई मुंबई आयाः राज
हालांकि उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया. शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के मुखपत्र सामना ने भी इस बयान की तीखी आलोचना की है. अन्नामलाई के बयान की शिवसेना (उद्धव) ने पिछले हफ्ते निंदा करते हुए मांग की थी कि अन्नामलाई को उनके इस बयान के लिए गिरफ्तार किया जाए कि ‘मुंबई महाराष्ट्र का शहर नहीं है’.





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


