Home Maharashtra मुंबई : फर्जी फॉर्म भरने वाली उम्मीदवार जीत गईं BMC चुनाव! खुद...

मुंबई : फर्जी फॉर्म भरने वाली उम्मीदवार जीत गईं BMC चुनाव! खुद पार्टी आलाकमान हैरान

5
0

मुंबई : बीएमसी चुनाव 2026 के नतीजों ने हैरान कर दिया है. उद्धव ठाकरे का गढ़ कहा जाने वाला मुंबई अब बीजेपी का हो गया है. रुझानों से सामने आया है कि मुंबई की 227 सीटों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा भी छू लिया है. हालांकि, वार्ड नंबर 173 से एक ऐसी खबर आ रही है जो खुद बीजेपी को भी हैरान कर दे.
दरअसल, मुंबई के वार्ड नंबर 173 में केके शिल्पा केलुसकर ने फर्जी एबी फॉर्म भरकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था. बता चला था कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवार बनाया ही नहीं था. कुछ समय तक पार्टी को मनाने और जद्दोजहद करने के बावजूद जब शिल्पा केलुसकर को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने किसी को बिना बताए अपने आप फर्जी एबी फॉर्म भरा और जमा कर दिया.
बीजेपी ने नामांकन रद्द करने की मांग की थी
बीजेपी ने चुनाव आयोग से अपील भी की थी कि शिल्पा केलुसकर का नामांकन खारिज कर दिया जाए. हालांकि, अब नतीजों में सामने आया है कि केके शिलापा केलुसकर चुनाव जीत गई हैं.