Home State मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 केएम में 130...

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 केएम में 130 स्टेशन… सीएसटी, ठाणे-कल्याण, नवी मुंबई एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी

12
0

मुंबई: मुंबई मेट्रो का नेटवर्क अगले पांच सालों में दिल्ली मेट्रो जितना होगा.मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का कहना है कि 2030 तक मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगभग 374 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइनों का विस्तार हो जाएगा. मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण, पालघर, ठाणे जिलों को मिलाकर 50-60 किमी के हर दायरे में मेट्रो पहुंच जाएगी. मुंबई के आसपास बड़े रेलवे स्टेशनों, दोनों एयरपोर्ट, बड़े कमर्शियल मार्केट तक मेट्रो कनेक्टिविटी होगी. लोकल ट्रेनों पर दबाव भी घटेगा और अगले पांच साल में मेट्रो कनेक्टिविटी की अलग तस्वीर देखने को मिलेगी.
मुंबई मेट्रो का रूट
मेट्रो विस्तार से अंधेरी (लोखंडवाला), दहिसर, जोगेश्वरी, वडाला, घाटकोपर, कांजुरमार्ग और मुलुंड सीधे ठाणे के कपूरबावड़ी, कासारवडावली, गायमुख के साथ भिवंडी, कल्याण और तलोजा के दूरदराज के इलाकों से कनेक्ट होंगे. मीरा भायंदर और बदलापुर-अंबरनाथ जैसे सीमांत क्षेत्र भी नेटवर्क से जुड़ेंगे. साउथ मुंबई कफ परेड, बीकेसी, सीएसएमटी और दोनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी होगी.
141 किमी रूट निर्माणाधीन मुंबई मेट्रो का
मुंबई और एमएमआर में कुल 6 रूट्स पर निर्माण
1 लाख करोड़ रुपये का बजट खर्च
2030 तक 374 किमी का नेटवर्क होगा मुंबई में
लाइन 2बी (येलो लाइन):** डीएन नगर से मंडाले का बाकी हिस्सा
लाइन 4 और 4ए (ग्रीन लाइन):वडाला-ठाणे-कासारवडावली-गायमुख
लाइन 5 (ऑरेंज लाइन): ठाणे-भिवंडी-कल्याण
लाइन 6 (पिंक लाइन): स्वामी समर्थ नगर (लोखंडवाला)- कांजुरमार्ग
लाइन 7ए और 9 (रेड लाइन विस्तार):अंधेरी ईस्ट से इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दहिसर से मीरा-भायंदर
लाइन 12 (ऑरेंज लाइन विस्तार): कल्याण से तलोजा