मुंबई : ट्रेनों और रेल परिसरों में शराब तस्करों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पश्चिम रेलवे आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा शराब बरामद की सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, ट्रेनों और कई स्टेशनों रेल परिसर में शराब तस्करों की अवैध गतिविधियों के सम्बंध में रिपोर्ट मिली थीं. पश्चिम रेलवे के रेल सुरक्षा बल ने शराब तस्करों को पकड़ने और उनकी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया.
सितंबर, अक्टूबर तथा नवंबर में अब तक 24 मामले पकड़े गए तथा 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया.इनसे 2 .41 लाख रुपए मूल्य की 3857.37 लीटर शराब ज़ब्त की गई. अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए सभी 6 मंडलों में विशेष टीमें गठित कर लगातार कार्रवाही की जा रही है. अनुरक्षण दल द्वारा अवैध तस्करी करने वालो के विरुद्ध रेल गाड़ियों में विशेष निगरानी की जा रही है. उल्लेखनीय है कि वेस्टर्न रेलवे के कार्यक्षेत्र में आने वाले गुजरात राज्य में शराब पर पाबंदी है. गुजरात में कई स्थानों पर अवैध रुप से शराब की तस्करी के लिए ज्यादातर लोग ट्रेनों का उपयोग करते हैं.





Users Today : 6
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 122
Users Last 30 days : 719
Users This Month : 240
Users This Year : 11261
Total Users : 72468
Views Today : 6
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 143
Views Last 30 days : 870
Views This Month : 303
Views This Year : 12936
Total views : 108959
Who's Online : 0


