Home Crime मुंबई में गत 22 जुलाई को कपड़ा व्यापारी से 60 लाख लूट...

मुंबई में गत 22 जुलाई को कपड़ा व्यापारी से 60 लाख लूट में दो गिरफ्तार

185
0

मुंबई : मुंबई में गत 22 जुलाई को हथियार के बल पर एक वस्त्र व्यवसायी से 60 लाख रुपये की लूट में शामिल राजनगर थाना क्षेत्र के दो लुटेरों को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के बलहा दुर्गा टोल निवासी राजेश राय को दिल्ली और करहिया निवासी चंदन ठाकुर को पैतृक घर से गिरफ्तार किया गया। राजेश राय के घर से लूटे गए सात लाख 77 हजार पांच सौ रुपये भी मिले।
बताया गया कि राजेश राय और चंदन ठाकुर ने मुंबई के साथी गोरेगांव निवासी मनोज जैन के साथ लोकमान्य तिलक थाना क्षेत्र के शांता क्रूज निवासी वस्त्र व्यवसायी रंजीत भंवरलाल के प्रतिष्ठान से 60 लाख रुपये लूटे थे। घटना के बाद राजेश राय गांव चला आया और लूट की रकम रख कर दिल्ली चला गया था। चंदन ठाकुर भी गांव आया था। घटना की बाबत रंजीत भंवरलाल ने चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले फीडबैक के आधार मनोज जैन को गिरफ्तार किया। फिर मनोज की निशानदेही पर राजेश राय को गिरफ्तार किया। राजेश राय की निशानदेही पर चंदन ठाकुर को पकड़ा। मुंबई पुलिस बरामद रकम व गिरफ्तार आरोपित चंदन ठाकुर को कोर्ट में पेशी के बाद साथ ले गई। छापेमारी में राजनगर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह, मुंबई के लोकमान्य तिलक थाना के एपीआइ संतोष चौहान, पुलिस अवर निरीक्षक सचिन लहामगे आदि थे।