विरार, एक प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व मैनेजर ने उसी ब्रांच में महिला अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में उसकी महिला सहकर्मी घायल हो गई. पुलिस के मुताबिक, हमले में दो लोग शामिल थे, जिनमें से एक व्यक्ति बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक था जिसने कर्ज ले रखा था. पुलिस के मुताबिक, बैंक मैनेजर आरोपी उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है, जहां यह पूरी घटना हुई. उसने एक करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए बैंक को लूटने की साजिश रची. वह अभी जिले में एक अन्य निजी बैंक में काम करता है.Also Read – COVID19 Cases Update: देश में लगतार चौथे दिन कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़े, आज 41,649 केस दर्ज हुए
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना आईसीआईसीआई बैंक की विरार पूर्व शाखा में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई. घटना के समय बैंक में दोनों महिलाएं ही काम कर रही थीं. Also Read – मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर समेत 28 लोगों के खिलाफ अवैध वसूली समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज
विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुरेश वराडे ने बताया कि मामले में एक आरोपी अनिल दुबे को गिरफ्तार किया गया है. दुबे बैंक की इसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है. उन्होंने बताया, ”दोनों आरोपी बैंक में घुसे और उसकी सहायक प्रबंधक योगिता वर्तक और खजांची श्रद्धा देवरुखकर को चाकू दिखाकर धमकी दी.” Also Read – Bengal News: अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार
विरार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें नकदी और आभूषण देने को कहा तथा लूट के माल के साथ भागने की कोशिश की लेकिन दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया और उन्हें रोकने की कोशिश की. आरोपियों ने योगिता वर्तक और देवरुखकर को चाकू मार दिया.
सीनियर इंस्पेक्टर वराडे ने बताया कि दुबे को बाद में लोगों ने पकड़ लिया और उसका साथी मौके से फरार हो गया. लोगों ने वर्तक को बैंक में खून से लथपथ पड़े देखा जबकि उसकी सहकर्मी बुरी तरह घायल हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वर्तक को मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस अफसर ने बताया, ”दुबे बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है, जहां यह पूरी घटना हुई. उसने एक करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए बैंक को लूटने की साजिश रची. वह अभी जिले में एक अन्य निजी बैंक में काम करता है.” पुलिस दुबे के साथी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है.





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 127
Users Last 30 days : 678
Users This Month : 256
Users This Year : 11277
Total Users : 72484
Views Today : 12
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 827
Views This Month : 324
Views This Year : 12957
Total views : 108980
Who's Online : 0


