सीएम का काफिला रोकने की दी थी धमकी
औरंगाबाद : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के औरंगाबाद दौरे से पहले पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के दो नेताओं को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि इन दोनों नेताओं ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने की मांग को लेकर सीएम ठाकरे के काफिले को रोकने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि एमएनएस के नेता सुहास दशरथे और पार्टी रतन सिंह गुलाटी ने मुख्यमंत्री ठाकरे से औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की थी। उन्होंने इसे लेकर ठाकरे के काफिले को रोकने की धमकी भी दी थी। ठाकरे का शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए औरंगाबाद का दौरा सुनिश्चित था। दशरथे और गुलाटी ने गुरुवार को शिवसेना नेता और पूर्व सांसद एमपी चंद्रकांत खैरे की कार को रोककर औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग वाले पर्चे फेंके। यह घटना शहर के क्रांति चौक क्षेत्र पर हुई। प्रदर्शन के बाद दशरथे और गुलाटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चेतावनी दी थी कि वह ठाकरे के काफिले को रोकेंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है और कुछ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


