मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से विवादों में घिरी हुई है. फिल्म के विवादों में घिरे रहने की वजह से इसमें लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को जान से मारने की धमकी तक दी जा चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए भी विरोध प्रदर्शन हुए. फिर भी कई राज्यों में फिल्म रिलीज हुई. हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला.
अब फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज हो रही है लेकिन मुंबई के मल्टीप्लेक्स में फिल्म को लगने से रोका जा रहा है. एक शख्स ने रिलीज को रोकने के लिए मुंबई के 7 मल्टीप्लेक्स थिएटरों को बम ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी थी, जिसे मुंबई साइबर पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस को शख्स की जानकारी एक ट्विटर के जरिए मिली थी.
कमांडो सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस और मुंबई साइबर पुलिस को टैग कर एक ट्वीट किया गया. इस ट्वीट में लिखा था,”सिनेमैक्स इनफिनिटी मॉल, मलाड(वेस्ट), सिनेपोलिस फन रिपब्लिक मॉल, आइनॉक्स मेगाप्लेक्स, इनओरबिट मॉल मलाड, मिराज दरतानी सिनेमा वसई, मिराज फन फीस्तटा सिनेमा, पीवीआर आइकॉन इनफिनिटी अंधेरी(वेस्ट), पीवीआर गोल्ड में ब्लास्ट होने वाला है, मैडम चीफ मिनिस्टर मूवी खत्म.”





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


